फर्जी खबरें हैं चिंता का विषय

सोशल मीडिया पर बढ़ रही फर्जी खबरें चिंता का विषय हैं। लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए वरना बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। एक बार फिर से इसी तरह की एक खबर वायरल हो रही है जो फर्जी है। कहा जा रहा है कि सरकारी योजना में अब लोगों को और भी अधिक लाभ मिलने वाला है।

दरअसल, वायरल मैसेज में यह कहा जा रहा है कि सरकार के द्वारा 𝐏𝐌 𝐌𝐮𝐝𝐫𝐚 𝐘𝐨𝐣𝐚𝐧𝐚 के तहत ग्राहकों को ₹3,00,000 तक के लोन को क्लेम करने का मौका मिलता है। इसके लिए ₹36,500 का लीगल insurance charges का पेमेंट भी लगता है।

फेक है यह खबर

इस बात की पुष्टि की गई है यह खबर पूरी तरह से फेक है। सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी सेवा नहीं दी जा रही है। निवासियों को इस तरह की फ्रॉड खबरों से बचकर रहना चाहिए और बिना पुष्टि के खबरों को आगे नहीं पहुंचाना चाहिए। इस तरह का कोई भी लेटर वित्त मंत्री के द्वारा नहीं शेयर किए गया है। वायरल हो रही खबर पूरी तरह से फ्रॉड है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>