पीएम ने लॉन्च की नई योजना

रविवार को PM Narendra Modi ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ (PM Vishwakarma Yojana) लॉन्च किया है। इसके तहत अपने बिजनेस की शुरुआत की इच्छा रखने वाले लाभार्थियों को दो चरणों में 3 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को अपना बिजनेस खोलने में आर्थिक मदद दी जाएगी। कारपेंटर, नाव बनाने वाले, लोहार, कुम्हार, मूर्तिकार, राज मिस्त्री, आदि लोगों को भी सुविधा दी जायेगी।

कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?

इस योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक मदद की बात करें तो लोन दो चरणों में दिया जायेगा। पहले चरण में बिजनेस शुरू करने के लिए 1 लाख रुपए और बाद में बिजनेस के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन दिया जायेगा। इस लोन पर काफी कम ब्याज दर लगेगा। लोन पर करीब 5 फीसदी ही ब्याज दर लगेगा। इसकी मदद से अगर कोई व्यक्ति अपना बिजनेस खोलना चाहता है तो आसानी से खोल सकता है। 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>