अपना रोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की मदद से युवा अपनी किस्मत को नया मोड़ दे सकते हैं। “पीएम विश्वकर्मा योजना” की शुरुआत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। अगर आप भी अपना रोजगार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह योजना आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिल सकता है दो लाख रुपये तक का लोन?

इस योजना का लाभ उन युवाओं को मिलेगा जो पारंपरिक कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बढ़ई, कुम्हार, दर्जी आदि अगर अपना काम आगे बढ़ाना चाहते हैं और दूसरों को बेरोजगार प्रदान करना चाहते हैं तो यह योजना उनके लिए है। लोन के लिए लिस्ट में 18 कैटेगरी को शामिल किया गया है। यानी कि पारंपरिक कारीगरों को अपना काम आगे बढ़ाने के लिए यह योजना मददगार है।

कितने ब्याज दर पर मिलता है लोन?

कारीगरों को सरकार के द्वारा इस योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। यह लोन 5% तक के कम ब्याज दर पर दिया जाता है। उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान की जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>