Punjab National Bank (PNB) ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

8 फरवरी को Reserve Bank of India ने रेपो रेट में 25 basis points की बढ़ोतरी की है जिसके बाद State Bank of India (SBI), HDFC, Kotak Mahindra, IndusInd Bank, Axis Bank आदि ने भी अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। मिली जानकारी के अनुसार अब Punjab National Bank (PNB) ने भी अपने चुनिंदा टेन्योर के fixed deposits (FDs) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 20 फरवरी, 2023 से लागू होंगी। नई ब्याज दरें 2 करोड़ से कम के फिक्स डिपॉजिट पर लागू होंगी।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की फिक्स डिपोजिट पर 3.5% से लेकर 7.25% ब्याज दरों का लाभ दे रहा है। Bank ने 271 दिन से लेकर 1 साल से कम के डिपॉजिट पर 5.80% ब्याज दर, 1 साल से लेकर 665 दिन पर 6.80% ब्याज दर, 667 से लेकर 2 साल पर 6.80 % ब्याज दर का लाभ दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 7 दिन से 10 साल के फिक्स डिपॉजिट पर 4% से लेकर 7.75% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन को 7 दिन से 10 साल के फिक्स डिपॉजिट पर 4.3% से लेकर 8.05% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बैंक के द्वारा दिए जा रहे ब्याज दरों पर गौर करें तो 7 से 14 दिन पर 3.50% ब्याज दर, 15 से 29 दिन पर 3.50%, 30 से 45 दिन पर 3.5%, 46 से 90 दिन पर 4.50%, 91 से 179 दिन पर 4.50%, 180 दिन से 270 दिन पर 5.50%, 271 दिन से 1 वर्ष से कम पर 5.80%, 1 वर्ष पर 6.80%, 1 वर्ष से अधिक से 665 दिन तक के फिक्स डिपोजिट पर 6.80%, 666 दिन पर 7.25%, 667 दिन से 2 साल पर 6.80%, 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक के FD पर 7%, 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक के फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज दर और 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक के FD पर 6.50% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>