सभी जिलों में 100 Days 100 Pays की शुरुवात

Punjab National Bank ने देश के सभी जिलों में 100 Days 100 Pays की शुरुवात की है। बैंक का कहना है कि June 1, 2023 से लेकर September 8, 2023 तक यह अभियान चलाया जाएगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बैंक यह अभियान उन रकम को सेटल करने के लिए करेगा जिसे वर्षों बाद भी अभी तक किसी ने क्लेम नहीं किया है।

बताते चलें कि अप्रैल में ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की थी कि एक नई वेबसाइट बनाई थी जिसकी मदद से उन सभी रकम को सेटल किया जायेगा दस वर्षों से अधिक से जमा हैं। इन सभी अकाउंट को इनोपेरेटिव अकाउंट बताया जा रहा है क्योंकि पिछले 10 सालों से इन बैंकों में जमा रकम के लिए किसी ने क्लेम नहीं किया है।

कौन कर सकता है क्लेम?

इस रकम के लिए customer, survivor, legal heir, authorized signatories, क्लेम कर सकते हैं। पीएनबी ने बताया है कि इसके लिए बैंक में जाना होगा और request letter (Annexure-I) भरने के बाद सभी डॉक्यूमेंट के साथ जमा करना होगा।

साथ ही बैंक ने unclaimed deposits की लिस्ट अपने वेबसाइट पर डाल दिया है। वहां से ग्राहक चेक कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>