Poco F6 पर सीधे 2 हज़ार रुपए का डिस्काउंट, आज से शुरू हुई बिक्री, 20MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग

Satyam Kumari29 May 20241 min read0 viewsIndia

कम कीमत में भी आसानी से खरीद सकते हैं

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Poco F6 को आसानी से 29 मई से खरीद सकते हैं। ग्राहक इस स्मार्टफोन को डिस्काउंट ऑफर में भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट फोन में 6.67 इंच की 1.5k एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 nits पीक ब्राइटनेस से लैस है।

यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है। कैमरे की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 कैमरा सेंसर दिया गया है। 8MP Sony IMX355 कैमरा सेंसर के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP कैमरा भी दिया गया है। 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500mAh बैटरी दी गई है।

क्या है Poco F6 स्मार्टफोन की कीमत?

इस स्मार्ट फोन की कीमत की बात करें तो 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में इसे लॉन्च किया गया है। इसपर 2 हज़ार सीधे डिस्काउंट के साथ 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

 

Share:

Comments

Leave a comment