Post office deposit scheme. बैंक की तरह पोस्‍ट ऑफिस भी आपको एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट स्‍कीम की सुविधा देता है. पोस्‍ट ऑफिस की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को टाइम डिपॉजिट कहा जाता है. पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में अलग-अलग अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्‍याज दर होती है.

इस योजना को डाकघर की एफडी (Post Office FD) भी कहते हैं. टाइम डिपॉजिट स्‍कीम की ब्‍याज दरों में पिछले दिनों सरकार ने 30 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी. अब इस योजना में एक निवेशक को 6.7 तक की सालाना दर से ब्‍याज दिया जा रहा है. इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेशक को शॉर्ट टर्म और लॉन्‍ग टर्म इनवेस्‍टमेंट करने का मौका दिया जाता है.

 

कौन खोल सकता है खाता?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक अपना खाता खुलवा सकता है. यही नहीं 3 वयस्क मिलकर संयुक्त खाता भी खुलवा सकते हैं. 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर माता-पिता भी टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं. इसमें 1,000 रुपये का निवेश कर भी खाता खुलवाया जा सकता है.

 

7.6 फीसदी तक ब्‍याज

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में अलग-अलग अवधि के निवेश के लिए अलग-अलग ब्‍याज दरें निर्धारित की गई हैं. अगर कोई निवेशक 5 साल के लिए इस योजना में पैसा जमा कराता है तो उसे 6.7 फीसदी सालाना दर से ब्याज मिलेगा. तीन साल का टाइम डिपॉजिट कराने पर निवेशक को 5.8 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा. इसी तरह 2 साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. एक साल की टाइम डिपॉजिट पर सबसे कम ब्‍याज यानि 5.5 फीसदी ब्‍याज दिया जा रहा है.

 

Sl.No. Instruments Rate of interest w.e.f 01.10.2022 to 31.12.2022 Compounding Frequency*
01. Post Office Savings Account​​ 4.0 Annually
02. 1 Year Time Deposit 5.5(Annual Interest R. 561 on Rs. 10000 deposit) Quarterly
03. 2 Year Time Deposit​​ 5.7(Annual Interest R. 561 on Rs. 10000 deposit) Quarterly
04. 3 Year Time Deposit​​ 5.8(Annual Interest Rs. 561 on Rs. 10000 deposit) Quarterly
05. 5 Year Time Deposit 6.7(Annual Interest R. 687 on Rs. 10000 deposit) Quarterly
06. 5 Year Recurring Deposit Scheme​​ 5.8 Maturity value for Rs. 100 Dn. 5 Year = 6969.67 After extension with deposit. 6 Year = 8620.98 7 Year= 10370.17 8 Year= 12223.03 9Year= 14185.73 10Year=16264.76 Quarterly
07. Senior Citizen Savings Scheme​​ 7.6(Quarterly interest Rs. 185 on Rs. 10000 deposit) Quarterly and Paid
08. Monthly Income Account​​ 6.7(Monthly int. Rs. 55 on Rs. 10000 deposit) Monthly and paid
09. National Savings Certificate (VIII Issue) 6.8(Maturity Value Rs. 1389 for Rs.1000 deposit) Accrued Interest for IT purpose for Rs. 1000 Dn. 1stYear= Rs.68.00 2ndYear=Rs.72.62 3rd Year=Rs.77.56 4th Year=Rs.82.84 5th Year=Rs.88.47 Annually
10. Public Provident Fund Scheme​​ 7.1 Annually
11. Kisan Vikas Patra​​ 7.0 (will mature in 123 months) Annually
12. Sukanya Samriddhi Account Scheme​​ 7.6 Annually

 

टैक्‍स छूट भी मिलेगी

पोस्ट ऑफिस में 5 साल की अवधि वाले टाइम डिपॉजिट अकाउंट में निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है. हालांकि, इससे कम अवधि वाली डिपॉजिट्स पर टैक्‍स लाभ का छूट नहीं लिया जा रहा है. टाइम डिपॉजिट के मैच्‍योर होने से पहले भी पैसा निकाला तो जा सकता है पर पेनल्टी लगती है.