Private Part में एयर होस्टेस ला रही थी सोना, केरल एयरपोर्ट पर हुई गिरफ़्तार, 1 किलो सोना बरामद

GulfHindi Desk1 June 20242 min read0 viewsIndia

केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के केबिन क्रू से सोना बरामद

गुदा में छिपाकर तस्करी की योजना
केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर शॉकिंग मामला सामने आया है। एयर इंडिया की केबिन क्रू सदस्य सुरभि खातून के पास से लगभग 1 किलो सोना बरामद हुआ है। डीआरआई अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 26 वर्षीय सुरभि ने सोने को गुदा में छिपाकर तस्करी की योजना बनाई थी। सुरभि मस्कैट से कन्नूर पहुंची थीं।

न्यायिक हिरासत में भेजी गई
जांच में पता चला कि सुरभि करीब 960 ग्राम सोना रेक्टम में छिपाकर ला रही थीं। बाद में खातून को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरभि पहले भी सोने की तस्करी कर चुकी हैं और कई बार सोना ला चुकी हैं।

गैंग का सदस्य होने का शक
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में केरल का ही कोई गैंग शामिल हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह भारत में पहला मामला है जब किसी चालक दल के सदस्य को इस तरह सोना छिपाकर लाते हुए पकड़ा गया है। डीआरआई ने सुरभि को कोच्चि से विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला कोलकाता की रहने वाली हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर के असिस्टेंट से भी सोना जब्त

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी
इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के असिस्टेंट को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। ये मामला भी सोने की तस्करी से जुड़ा है। उनके पास सीमा से अधिक सोना पाया गया था। वे दुबई से भारत लौटे थे।

शशि थरूर का बयान
शशि थरूर ने कहा कि आरोपी उनके स्टाफ का पूर्व सदस्य था। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि थरूर के पूर्व असिस्टेंट शिव कुमार और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शिव कुमार के पास से आधा किलो सोना जब्त हुआ, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई गई। कन्नूर एयरपोर्ट पर पकड़े गए सोने की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

 

Share:

Comments

Leave a comment