लंबी लाइन से मिलेगा निजात

मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा पर लग रही लंबी लाइन में अगर आपका वाहन फंस गया तो फिर हो गई छुट्टी। लंबे ट्रैफिक को समाप्त होने में काफी कमी समय लग जाता है और लोगों का समय नष्ट होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लंबी लाइनों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने प्राइवेट वाहन मालिकों के लिए नया नियम लागू करने की बात कही है।

बताते चलें कि टोल टैक्सी से नियमों में प्रावधान से समस्या से छुटकारा मिलेगी ही और निजी वाहन मालिकों के चेहरे भी खिल उठेंगे।

क्या होगा नियम?

कहा गया है कि अब निजी वाहन मालिकों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से निजी वाहन मालिकों को काफी राहत मिलेगी।

कौन से रोड को किया गया है शामिल?

State Road Development Corporation के अंदर आने वाले सभी नए और पुरानी सड़कों को इस नियम के अंतर्गत रखा जायेगा। यानी कि इन सड़कों पर अब निजी वाहन मालिकों की टोल टैक्स नहीं देना होगा।

राज्य के Principal Secretary of the State Transport, Neeraj Mandloi ने पुष्टि की है कि इस इस नए नियम के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेज दिया गया है।

निजी वाहन मालिकों का टोल टैक्स नहीं भरने से कैसे होगा फायदा?

बताते चलें कि सरकार के द्वारा यह फैसला सर्वे के आधार पर लिया गया है। Public Works Department के द्वारा राज्य के करीब 200 सड़कों का सर्वे किया गया था। इस सर्वे में यह बात सामने आई कि 80 फीसदी टोल टैक्स कमर्शियल वाहनों और बाकी 20% निजी वाहनों से इक्कठा की जाती है।

बड़ी संख्या में निजी वाहन ट्रैफिक जाम का कारण बनती है। इसलिए इनसे अब टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। मध्य प्रदेश में अब से केवल कमर्शियल वाहनों को ही टोल टैक्स देना होगा। इसके अलावा यह भी जान लें कि जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम पर भी काम किया जा रहा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।