Maruti Jimny: मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए अपनी नई ऑफ रोड एसयूवी जिम्नी को लांच किया था। बेस वेरिएंट के लिए भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.74 लाख से शुरू है।

Maruti Jimny: स्टॉक बैटरी में आई दिक्कत

कई कस्टमर को कंपनी की इस गाड़ी के अंदर जो स्टॉक बैटरी मिलती है, उसमें प्रॉब्लम आ रही है। जिससे गाड़ी को स्टार्ट करने में प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है। कंपनी के सर्विस सेंटर में जा करके बैटरी का हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं।

Maruti Jimny Hood

डिमांड है ज्यादा

कंपनी की हर मॉडल के अंदर यह दिक्कत नहीं आ रही है। कुछ ही कस्टमर इस प्रॉब्लम को फेस कर रहे हैं। इसकी हाई डिमांड के चलते इसमें लंबा वेटिंग पीरियड भी देखने के लिए मिल रहा है। जो रीजन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

मिलेंगे यह नोटेबल फीचर

इसमें ऑलग्रिप प्रो 4WD सिस्टम मिलेगा लो रेंज गियरिंग के साथ, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ABS के साथ EBD, डबल एयरबैग, स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे नोटेबल फीचर मिलेंगे।