बहुत सारे प्रवासी अभी फिलहाल भारत नहीं लौटना चाहते हैं

India-UAE flight पर 10 दिन की पाबन्दी लगा दी गई है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए बहुत सारे प्रवासी अभी फिलहाल भारत नहीं लौटना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने प्लानिंग कर रखी थी कि ईद के दौरान घर वापस आएंगे। लेकिन आप ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है।

अपनी बुकिंग की डेट 5 से 6 महीना आगे बढ़ा दी है

बता दे कि कुछ लोगों ने अपनी बुकिंग की डेट 5 से 6 महीना आगे बढ़ा दी है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं, इसीलिए वह जल्द से जल्द वापस आना चाहते हैं।

सकारात्मक रहने की अपील 

लोगों का कहना है कि पिछली बार की तरह है कहीं ऐसा ना हो कि वह भारत आए और लंबे समय तक भारत में ही फंस जाएं। परिवार का पेट पालना भी बहुत जरूरी है। बहुत सारे लोग इस मुश्किल समय में सकारात्मक रहने की अपील कर रहे हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।