रमजान के आखिरी 10 दिन शुरू हो गए हैं और इसके साथ ही मदीना स्थित मस्जिद-ए-नबवी में इत्तिकाफ (Itikaf) करने वालों की एंट्री शुरू हो गई है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) की ताज़ा जानकारी के मुताबिक, 9 मार्च 2026 से इत्तिकाफ के लिए चुने गए लोगों को उनके तय स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है। इस दौरान 10.7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने शुरुआती 10 दिनों में मस्जिद का दौरा किया है, जिसे देखते हुए भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।

इत्तिकाफ के लिए क्या नियम तय किए गए हैं?

इत्तिकाफ में शामिल होने के लिए अथॉरिटी ने कुछ जरूरी नियम बनाए हैं। यह पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था।

  • उम्र सीमा: आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन: आवेदन Nafath प्लेटफॉर्म और आधिकारिक ई-सर्विस पोर्टल के जरिए लिए गए थे।
  • मैसेज द्वारा जानकारी: जिन लोगों का आवेदन स्वीकार हुआ है, उन्हें SMS के जरिए एंट्री और जगह की जानकारी दी गई है।
  • सुविधाएं: यह व्यवस्था महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपलब्ध है।

कब तक चलेगा इत्तिकाफ और क्या हैं खास तैयारियां?

इत्तिकाफ की शुरुआत 9 मार्च (20 रमजान) से हो चुकी है और यह रमजान के आखिरी दिन यानी 19 मार्च 2026 तक चलेगा। ईद उल-फितर की रात को ईशा की नमाज के बाद इसका समापन होगा। मस्जिद प्रशासन ने आम लोगों और इत्तिकाफ करने वालों के लिए अलग-अलग जगह तय की है ताकि लाखों की संख्या में आ रहे अन्य विजिटर्स को कोई परेशानी न हो। सऊदी अथॉरिटी का मकसद एक सुरक्षित और शांत माहौल देना है जिससे लोग इबादत पर ध्यान लगा सकें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.