Prowatch X स्मार्टवॉच किया गया लॉन्च, 21 फरवरी से कर सकते हैं Flipkart पर ऑनलाईन ऑर्डर

Satyam Kumari15 February 20251 min read0 viewsIndia

नया स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Lava sub-brand Prowatch ने X-series का अपना पहला स्मार्टवॉच Prowatch X लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच कम कीमत में एक्यूरेट हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर कई तरह की सुविधाएं प्रदान करती है।

क्या है Prowatch X स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन?

बताते चलें कि Prowatch X स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 466 x 466 pixels रेजोल्यूशन और 500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 1.43-inch 30Hz AMOLED display दिया गया है। यह Corning’s Gorilla Glass 3 से लैस है। इसके साथ 150 watch faces दिया गया है। इसकी मदद से अलग अलग ओकेशन पर इसे कैरी कर सकते हैं।

इस स्मार्टवॉच में dual-core Advanced Actions ATD3085C Chipset दिया गया है। यह Bluetooth version 5.3 से लैस है। इसमें 110+ customisable sport modes दिया गया है। यह hiking, cycling, swimming, cricket, yoga, pilates और HIIT training को सपोर्ट करता है। यह 30 मिनट की 1.5-metre submersion की सुविधा प्रदान करता है। यह 8 से 10 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसमें 300mAh battery दी गई है।

इसकी कीमत ₹4,499 हो सकती है और 21 February, 2025 से इसे ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment