पटना: बिहार के पटना में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मंगलवार की देर शाम एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल कदम कुमार थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित बेदी पार्क है। घायल युवकों की पहचान सूरज मिश्रा और पप्पू गुप्ता के रूप में हुई है।

एके युवक को कमर में और दूसरे को जांघ में गोली लगी है। दोनों को घटना स्थल पर प्राथमिक इलाज के बाद पटना में स्थित पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया गया है।

घटना की जांच करने के लिए कदम कुआं थाने की पुलिस तत्पर है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया, “शाम 8:00 बजे के करीब राजेंद्र नगर स्थित बेदी पार्क के पास की घटना है। जख्मी सूरज मिश्रा भोजपुर के शाहपुर और पप्पू कुमार राजेंद्र नगर के निवासी हैं। दोनों को एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है। कदम कुआं थाने की पुलिस छानबीन में जुटी है।”

पटना में शाम होते ही गरजने लगती है बंदूक। इसी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को दो युवकों को गोली मारी गई। हालिया दिनों में यहीं व्यवसायी रमेश कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। राजू यादव और राजू बौना को भी गोली मारी गई थी, जिसमें राजू यादव की मौत हो गई थी और राजू बौना का इलाज चल रहा है। ऐसी घटनाओं के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।