पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रदान करता है अहम योगदान

दुबई में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक अहम योगदान प्रदान करता है। बसें Roads and Transport Authority’s (RTA) सेवाओं का एक अहम हिस्सा हैं। RTA की बसें और स्टेशन नई तकनीक से लैस होते हैं। जिस तरह यात्रियों को सभी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं उसी तरह उनका भी कर्तव्य है कि नियमों का पालन करें।

आरटीए के नियम उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि अगर कोई यात्री RTA का उल्लंघन करता है तो उसपर Dh500 का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यात्री का पूछे जाने पर nol Card न दिखाने पर Dh200 का जुर्माना लगाया जाएगा। थर्ड पार्टी कार्ड इस्तेमाल पर Dh200 का जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रतिबंधित इलाकों में खाने, पीने या सोने पर Dh100 का जुर्माना लगाया जाएगा। RTA की अनुमति के बिना परमिट के इस्तेमाल करने पर Dh500 का जुर्माना लगाया जाएगा। नियमों का पालन आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>