यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया गया

एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि जो यात्री एक्सप्रेसवे की मदद से मुंबई से पुणे यात्रा कर रहे हैं उनके लिए जरूरी खबर है। कहा गया है कि एक्सप्रेसवे से मुंबई से पुणे यात्रा करने वाली यात्रियों को कल कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दोपहर में दो घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा यह लेन

इस बात की जानकारी दी गई है कि पुणे जाने वाला लेन दोपहर में 2 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह लेन दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। Infrastructure और यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

क्यों 2 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा यह लेन?

यह बताया गया है कि Maharashtra State Road Development Corporation (MSRDC) के द्वारा Lonavala exit के पास नए gantry को लगाया जा रहा है जिसके बाद ट्रैफिक फ्लो आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा और यात्रियों को अच्छी सेवा दी जा सकेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वह अच्छी तरह नियमों का पालन करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>