Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 का 59 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया, इस मैच को पंजाब ने 31 रन से जीता और इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच प्रभ्सिमरन सिंह रहे और यह मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल का IPL 2023 का सफर समाप्त हो चुका है, DC आईपीएल 2023 से बाहर हो चुकी है।

Punjab Kings Away Match Wins

पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई में चेन्नई को हराया और वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को हराया और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ को हराया और दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली को हराया और राजस्थान के होम ग्राउंड गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स को हराया, पंजाब की टीम का काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है इस सीजन, प्रतिद्वंदी के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर हराने के लिए।

Prabhsimran Singh First IPL Century

इस मैच में पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 157 रन बनाए थे 7 विकेट के नुकसान पर, जिसमें से पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभ्सिमरन सिंह ने 65 बॉल में 103 रन बनाए और अपनी आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी लगाई, सैम करन ने 24 बॉल में 20 रन बनाए, सिकंदर रजा ने 7 बॉल में 11 रन बनाए।

यह भी देखें: JIOCINEMA पर IPL नहीं रहेगा मुफ़्त. लेना पड़ेगा OTT PLAN. 999 रुपये वाला प्लान JIO का हुआ लॉंच

Delhi Capitals While Chasing

वहीं दिल्ली कैपिटल की तरफ से ईशांत शर्मा ने पंजाब के 2 विकेट लिए 3 ओवर में 27 रन देकर, मुकेश कुमार ने 1 विकेट लिया और प्रवीण दुबे ने भी 1 विकेट लिया, वहीं दिल्ली कैपिटल ने स्कोर का पीछा करते हुए 20 ओवर में मात्र 136 रन बनाए 8 विकेट के नुकसान पर।

DC Scorecard

दिल्ली की तरफ से वॉर्नर ने 27 बॉल में 54 रन बनाए, फिल साल्ट ने 17 बॉल में 21 रन बनाए और अमन हकीम खान ने 18 बॉल में 16 रन बनाए, पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार ने DC के 4 विकेट लिए 30 रन देकर 4 ओवर में, राहुल चाहर ने 2 विकेट लिए 16 रन देकर और नेथन एलिस ने 4 ओवर में 2 विकेट लेकर 26 रन दिए।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.