कम कीमत में कर सकते हैं टूर पैकेज

IRCTC की तरफ से यात्रियों को काफी कम कीमत में देश विदेश घूमने का मौका मिलता है। समय समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की जाती है। एक बार फिर से PURI GANGASAGAR WITH BAIDYANATH AND GAYA DARSHAN (WZBGI10) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं। 

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 9 दिनों और 8 रातों का होगा। ट्रेन टिकट पर यात्रियों को Non-AC Sleeper, 3AC Class और 2AC Class में घूमने का मौका मिलेगा। इस यात्रा की शुरुआत 04.10.2023 से होने वाली है। खाने को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यात्रियों को Breakfast, Lunch और Dinner की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। 

इन स्थानों पर घुमाया जाएगा

Puri : Jagannath Puri Temple, Konark Temple, Lingraj Temple

Kolkata : Kali Mata Temple & Ganga Sagar

Jasidih : Baba Baidyanath dham Jyotirlinga Temple.

Gaya: Vishnupad Temple और Bodhgaya

कितना लगेगा किराया?

इस यात्रा के लिए यात्रियों को Economy ( SL) के लिए Rs. 14,950 /- , Standard (3AC) क्लास में यात्रा के लिए Rs. 23,750 /- और Comfort (2AC) में यात्रा के लिए Rs. 31,100/- के जुर्माने का भुगतान करना होगा।