पढ़ने पढ़ाने और नई चीजों को सीखने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार अबू धाबी के Qasr Al Watan library की तरफ से सभी निवासियों और प्रवासियों के लिए फ्री मेंबरशिप की घोषणा की गई है।

फ्री मेंबरशिप के जारी लाइब्रेरी से पूरी कर सकते हैं पढ़ने के शौक

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि लाइब्रेरी की तरफ से सभी निवासी और प्रवासियों को फ्री मेंबरशिप प्रदान की जा रही है जिसकी मदद से वह बिना किसी व्यवधान के एक्सप्लोर कर पाएंगे। यह लाइब्रेरी Abu Dhabi Arabic Language Center के द्वारा एफिलिएटेड है।

कैसे उठा सकते हैं इस फ्री मेंबरशिप का लाभ?

इस बात की जानकारी दी गई है कि इच्छुक पाठक इस में मेंबर शिप का लाभ Abu Dhabi Department of Culture and Tourism की वेबसाइट से उठा सकते हैं। इसके लिए इसके वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसकी मदद से सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाई जा सकेगी। इससे देश के सांकृतिक गौरव का भी विकास किया जा सकेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>