अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गल्फ देशों के हवाई सफर पर दिखने लगा है। सुरक्षा कारणों से कतर के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी बीच कतर एयरवेज (Qatar Airways) ने अपनी रेगुलर कमर्शियल उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। एयरलाइन ने फंसे हुए यात्रियों के लिए 18 से 28 मार्च 2026 तक एक ‘लिमिटेड’ फ्लाइट शेड्यूल चलाने का फैसला लिया है।

📰: US-Iran Conflict: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान कर रहा AI से झूठा प्रचार, दुबई में Emirates ने रद्द की सभी उड़ानें

यात्रियों के लिए क्या है नया नियम?

कतर एयरवेज ने साफ तौर पर कहा है कि जिनके पास लिमिटेड शेड्यूल का कन्फर्म टिकट नहीं है, वे एयरपोर्ट पर बिल्कुल न आएं। इस समय एयरलाइन सिर्फ उन लोगों को तरजीह दे रही है जो कहीं फंसे हुए हैं या जिन्हें अपने परिवार के पास पहुंचना है।

यह खास लिमिटेड फ्लाइट्स दोहा से एशिया, मिडिल ईस्ट, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के कुछ शहरों के लिए ऑपरेट होंगी। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी (QCAA) ने विमानों के लिए कुछ सुरक्षित रास्ते तय किए हैं। जब तक अथॉरिटी आसमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं करती, तब तक रेगुलर फ्लाइट्स शुरू नहीं की जाएंगी।

टिकट रिफंड और रीबुकिंग की सुविधा

जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए रिफंड और रीबुकिंग के कुछ आसान विकल्प दिए हैं।

  • अगर आपकी यात्रा 28 फरवरी से 28 मार्च 2026 के बीच थी, तो आप बिना इस्तेमाल हुए टिकट का पूरा रिफंड ले सकते हैं।
  • यात्री चाहें तो अपनी यात्रा की तारीख में दो बार मुफ्त बदलाव कर सकते हैं। यह छूट 30 अप्रैल 2026 तक की यात्रा के लिए दी गई है।
  • जिन लोगों का टिकट पहले से कन्फर्म है, कतर एयरवेज की टीम सीधे उनसे संपर्क कर रही है।

कतर और दुबई में सुरक्षा हालात

गल्फ क्षेत्र में इस समय सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी है। 16 मार्च 2026 को कतर के रक्षा मंत्रालय ने देश की तरफ आ रही मिसाइलों के दूसरे हमले को हवा में ही नाकाम कर दिया। युद्ध की वजह से अप्रैल में होने वाला MotoGP कतर ग्रांड प्रिक्स भी अब नवंबर 2026 तक के लिए टाल दिया गया है।

दूसरी तरफ पड़ोसी देश UAE में भी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) ड्रोन हमले के बाद धीरे-धीरे अपनी कुछ चुनिंदा उड़ानों को ही शुरू कर पा रहा है। कतर सरकार का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा है और हालात को शांत करने की कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com