युवक अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया

कतर में एक भारतीय युवक ने अपनी पत्नी और बच्चे को होटल में छोड़कर भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि उसके पति ने कतर के होटल में उसे तीन तलाक दिया और बच्चे सहित महिला को छोड़कर फरार हो गया।

SHO Koh-e-Fiza Brijendra Marskole ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि महिला की शादी Md Rehan नामक व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोपी Koh-e-Fiza में ही रहता था। वह दुबई में काम करके अपना जीवन यापन करता है।

शादी के बाद उनका एक बेटा भी हुआ। लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण दोनों के बीच अनबन रहने लगी। महिला ने जब पति से इस बारे में पूछताछ की तो वह उसे भारत ले जाने के बहाने एक होटल में ले गया और वहीं ट्रिपल तलक देकर रफ्फूचक्कर हो गया।

महिला लौटी अपने माता पिता के पास

परिस्थिति के बाद महिला को मजबूर होकर वापस भारत अपने माता-पिता के पास लौटना पड़ा। महिला अकेले ही भारत के भोपाल लौट आई है और न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके अकाउंट से Rs 4.5 lakh रुपए निकाल लिए हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>