कतर अपने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। Qatar National Vision 2030 के तहत अब देश में डिजिटल हेल्थकेयर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके जरिए मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि सही समय पर इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Hamad Medical Corporation का बड़ा निवेश

Hamad Medical Corporation (HMC) इस दिशा में मुख्य भूमिका निभा रहा है। Dr. Einas Al Kuwari ने बताया कि एचएमसी की लैब में हर साल 2 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जाते हैं, जिनमें करीब 1.53 लाख जेनेटिक टेस्ट भी शामिल हैं। अब लैबोरेटरी के काम को डिजिटल सिस्टम से जोड़ दिया गया है, जिससे रिपोर्ट जल्दी मिलती है और इसमें गलती की संभावना बहुत कम रहती है। साथ ही AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है।

नियम और सुरक्षा

सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए कई कानून लागू किए हैं। Law No. 6 of 2025 के तहत क्लीनिकल रिसर्च और जेनेटिक अध्ययन के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं। साथ ही, National Data Privacy Law के मुताबिक मरीजों का निजी डेटा अब देश के भीतर ही सुरक्षित रखा जाएगा। कतर प्रशासन ने TASMU Smart Qatar Program और Qatar Precision Health Institute जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं को भविष्य के लिए तैयार कर लिया है ताकि आम लोगों को विश्व स्तरीय मेडिकल सेवाएं मिल सकें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com