पाकिस्तान के कराची शहर में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo की फ्लाइट 6E- 1736 की मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट कर लैंडिंग कराई गई है। विमान नई दिल्ली से दोहा जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की विमान भारत से कतर जा रही थी। विमान ने नई दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। बीच हवा में ही एक नाइजीरियाई व्यक्ति की तबियत खराब हो गई।

एयरलाइन ने व्यक्त किया दुख 

बताते चलें कि विमान में अचानक से तबियत खराब होने के कारण सभी लोग डर गए। विमान को पाकिस्तान के कराची शहर में मोड़ दिया गया। जल्द ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लेकिन इसके बाद जब डॉक्टर की टीम ने पीड़ित को देखा तो उसे मृत घोषित कर दिया।

एयरलाइन ने इस मामले में दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिजन के लिए सांत्वना व्यक्त की है।