Captagon की तस्करी की कोशिश नाकाम

कतर कस्टम अधिकारियों ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि Captagon की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। Air Cargo and Private Airports Customs Department ने भारी मात्रा में इन पिल्स की तस्करी को रोक दिया है।

 

बताया गया है कि लकड़ी के बने बक्से में छुपाकर Captagon की तस्करी की कोशिश की जा रही थी। जनरल अथॉरिटी ने सभी से अपील की है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ इस राष्ट्रीय अभियान में आम नागरिकों को भी शामिल होना चाहिए।

 

आम नागरिक किस तरह कर सकते हैं मदद?

अधिकारियों ने बताया है कि नशीली पदार्थों के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान में आम नागरिक भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें तस्करी या फिर ड्रग्स से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पुलिस तक पहुंचानी होगी। सूचना देने के लिए Kahif@customs.gov.qa या 16500 की मदद ले सकते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।