कतर की राजधानी Doha में तेज धमाकों की आवाज के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नेशनल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के जरिए लोगों को घरों के अंदर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए कहा है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की सीमा में घुस रही मिसाइलों को हवा में ही सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। यह घटना ईरान और अमेरिका के बीच क्षेत्रीय विवाद के चलते पैदा हुई स्थिति का हिस्सा मानी जा रही है।

घटना से जुड़ी मुख्य बातें और सुरक्षा अलर्ट

  • 15 और 16 मार्च 2026 की रात दोहा के आसमान में तेज रोशनी और धमाके देखे गए।
  • ईरान की ओर से 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 6 ड्रोन दागे गए थे जिन्हें कतर की सेना ने हवा में ही मार गिराया।
  • इन हमलों का मुख्य निशाना Hamad International Airport और अमेरिका का Al Udeid Air Base बताया जा रहा है।
  • कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अलसारी के अनुसार यह कतर की संप्रभुता का उल्लंघन है और स्थिति एक क्षेत्रीय युद्ध जैसी हो गई है।

प्रवासियों और नागरिकों के लिए प्रशासन के निर्देश

कतर सरकार ने प्रवासियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। Education City और Musyarif जैसे व्यस्त इलाकों से लोगों को एहतियात के तौर पर हटाया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मिसाइल के मलबे या शर्पनेल को हाथ न लगाएं क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। साथ ही धमाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग न करने की अपील भी की गई है। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन स्थिति को देखते हुए सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जो लोग कतर की यात्रा करने वाले हैं या वहां रह रहे हैं वे केवल आधिकारिक चैनलों से मिलने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com