QATAR : Eid Al Adha के मौके पर कामगारों के लिए की गई लगातार 9 दिन की छुट्टी की घोषणा, 16 जून से शुरू

Satyam Kumari12 June 20241 min read0 viewsQatar

Eid Al Adha के मौके पर छुट्टी की घोषणा की गई

कतर में पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए इस महीने Eid Al Adha के मौके पर छुट्टी की घोषणा की गई है। मंत्रालय के द्वारा दिए गए बयान में इस बात की जानकारी दी गई है कि Amiri Diwan की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।

कब से शुरू हो रही है छुट्टी?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह छुट्टी रविवार 16 जून से लेकर गुरुवार 20 जून तक कर्मचारियों को मिलने वाली है। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड होगा यानी कि कामगारों को दो दिन एक्स्ट्रा की छुट्टी मिलेगी।

कर्मचारियों को मिल रही है पूरे 9 दिन की छुट्टी

यानी कि इन दोनों को मिलाकर कर्मचारियों को पूरे 9 दिन की छुट्टी मिल रही है। इसके अलावा इस मौके पर फाइनेंशियल संस्थानों में केवल रविवार 16 जून से लेकर मंगलवार 18 जून तक की छुट्टी रहेगी। बुधवार से सभी आर्थिक संस्थानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

https://x.com/QNAEnglish/status/1800466625356837160

Share:

Comments

Leave a comment