कतर में उड़ानों के प्रभावित होने से फंसे हुए यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। कतर टूरिज्म ने नेशनल इमरजेंसी हॉस्पिटैलिटी सपोर्ट स्ट्रेटेजी के तहत फ्री होटल स्टे की सुविधा को 14 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से उन हजारों भारतीय प्रवासियों और यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा जो फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कतर में रुके हुए हैं। सरकार ने इन यात्रियों के रहने और खाने का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया है।

📰: Oman Royal Family News: ओमान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के निधन पर शोक, UAE और GCC के नेताओं ने सुल्तान को दी श्रद्धांजलि

किन लोगों को मिलेगा फ्री सुविधा का फायदा

इस सुविधा का लाभ सभी को नहीं मिलेगा। कतर टूरिज्म ने इसके लिए कुछ स्पष्ट नियम तय किए हैं।

  • यात्री का किसी लाइसेंस्ड होटल में रुकना अनिवार्य है। हॉलिडे होम या प्राइवेट रेंट पर रहने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
  • होटल में यात्री का चेक-इन 28 फरवरी 2026 या उससे पहले होना चाहिए।
  • यात्री के पास 28 फरवरी से 14 मार्च 2026 के बीच का कन्फर्म डिपार्चर फ्लाइट टिकट होना चाहिए जो एयरस्पेस बंद होने के कारण कैंसिल हो गया हो।
  • पात्र यात्रियों को उसी रूम में फ्री स्टे और तीनों समय का खाना (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) मिलेगा।
  • लॉन्ड्री, ट्रांसपोर्ट और रूम सर्विस का एक्स्ट्रा चार्ज यात्री को खुद देना होगा।

वीज़ा की अवधि और हेल्पलाइन नंबर

फ्लाइट रद्द होने के कारण कतर में फंसे लोगों को वीज़ा एक्सपायर होने का भी डर था जिस पर गृह मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है।

  • जिन यात्रियों का एंट्री वीज़ा 28 फरवरी 2026 या उसके बाद एक्सपायर हो रहा है, उसे Hayya प्लेटफार्म के जरिए एक महीने के लिए ऑटोमैटिक बढ़ा दिया गया है।
  • इस बढ़ी हुई अवधि में रुके हुए यात्रियों पर कोई ओवरस्टे फाइन नहीं लगेगा।
  • होटलों को बिल्डिंग के अंदर सेफ्टी नियमों के साथ इनडोर एक्टिविटी शुरू करने की भी इजाजत दे दी गई है।
  • यात्री किसी भी मदद के लिए घरेलू हेल्पलाइन 106 या अंतरराष्ट्रीय सपोर्ट नंबर +974 4406 9921 पर कॉल कर सकते हैं।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.