QATAR आंतरिक मंत्रालय ने दी सौगात

Qatar ने अपने चुनिंदा यात्रियों के लिए खुशखबरी सुनाई है। Hayya card की अहमियत से तो आप पहले से ही वाकिब होंगे। लेकिन इसमें अब एक और फायदा जुड़ गया है। अब Hayya card-holders आसानी से इस कार्ड को अगले साल यानी कि जनवरी 2024 तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

क़तर की आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि सोमवार, 30 जनवरी 2023 से लेकर 24 जनवरी, 2024 तक देश से बाहर के लोग जिसके पास Hayya card है वह आसानी से इसी के साथ कतर में प्रवेश कर सकते हैं, इसके लिए अलग से वीजा की जरूरत नहीं है। पिछले साल जिन लोगों ने Fifa World Cup 2022 टिकट खरीदा था उन्हें Hayya card दिया गया था।

Passport की वैधता है अनिवार्य

इसके लिए Hayya card-holder का पासपोर्ट प्रवेश के लिए कम से कम 3 महीने के लिए वैध होना चाहिए। यात्री के पास हेल्थ इंश्योरेंस होना चाहिए। उनके पास round-trip ticket भी होना चाहिए। Hayya card के लिए अलग से कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। एक तरह से यह multiple-entry permit है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।