फर्जी खबर फैलाई गई

खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर मासूम कामगारों के साथ ठगी की घटनाएं आम हैं। इसी से संबंधित कई तरह के अलर्ट समय समय पर आते रहते हैं। एक बार फिर से इसी तरह का अलर्ट ILO Project Office की तरफ से जारी किया गया है।

ILO Project Office ने कतर में नौकरी के नाम पर ठगी को लेकर Twitter के मध्यम से 21 February को लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। WhatsApp पर यह खबर फैलाई जा रही है कि कतर के ILO Office में नौकरी के अवसर हैं। इसमें आवेदन कर अपने भविष्य को नई उड़ान दे सकते हैं।

क़तर के ILO Office में नहीं है कोई जॉब वेकैंसी

कम्पनी ने यह साफ साफ कहा है कि केवल ILO email account (@ilo.org) या the ILO website (ilo.org) से ही संपर्क किया जा सकता है और अभी फिलहाल नौकरी के लिए कोई भी वेकैंसी नहीं है। यह भी कहा गया है कि ILO office नियुक्ति के दौरान किसी भी चरण में पैसों की मांग नहीं करता है।

इसीलिए अगर कोई नियुक्ति के दौरान पैसे की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस में दें। फर्जी खबरों से बचकर रहें और अपने साथियों तक यह खबर जरूर पहुंचाएं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>