फर्जी खबर के खिलाफ अलर्ट

ट्रैफिक अधिकारियों के द्वारा समय समय पर कई तरह के ट्रैफिक निर्देश दिए जाते हैं। इनका पालन भी अनिवार्य है। अपने साथ साथ सड़क पर चल रहे लोगों की भी जिम्मेदारी वाहन चालक की होती है ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

लेकिन कई बार फर्जी खबर भी जारी हो जाता है और तेजी से वायरल हो जाता है। इसी तरह की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। क़तर अधिकारियों की तरफ से इसके खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है।

क्या कहा गया है वायरल मैसेज में?

General Directorate of Traffic की तरफ से अलर्ट में कहा गया है कि एक फर्जी खबर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नए ट्रैफिक उल्लंघन की जानकारी दी गई है और कहा गया है कि काफी बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

बच्चे को फ्रंट सीट पर बिठाना, ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, तेज आवाज में गाने सुनना या कई तरह के उल्लंघन पर अब अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की खबर फर्जी है। इसपर यकीन न करें।