कतर के पूर्व अमीर Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani का 12 जुलाई 2026 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कतर की सरकारी संस्था Emiri Diwan ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है। उनके निधन के बाद उनके बेटे और वर्तमान अमीर Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani ने दोहा में उनके अंतिम संस्कार की प्रार्थना का नेतृत्व किया।

📰: Saudi Arabia: क्षेत्रीय तनाव को लेकर सऊदी विदेश मंत्री की सक्रियता, Hormuz Strait की सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

आधुनिक कतर के निर्माता

Sheikh Hamad ने 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया। उन्हें आधुनिक कतर का मुख्य वास्तुकार माना जाता है। उनके शासनकाल के दौरान कतर की अर्थव्यवस्था में भारी उछाल आया और देश की GDP 24 गुना से अधिक बढ़ गई। उनके समय में ही कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) निर्यातक देश बना। इसके अलावा, उन्होंने मशहूर न्यूज चैनल Al Jazeera की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत ने जताया दुख

उनके सम्मान में भारत सरकार ने 13 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कतर के अमीर Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani, शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं भेजी हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com