कतर के रास लफ्फन इंडस्ट्रियल सिटी में रविवार को एक गैस प्लांट में बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 54 लोग घायल हो गए हैं और 18 लोगों के अभी तक कोई पता नहीं चला है। मौके पर बचाव दल तैनात है और लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

🗞️: Switzerland में ईरान और अमेरिका की बातचीत खत्म, 60 दिनों में होगा फाइनल समझौता, कतर और पाकिस्तान ने कराई मीटिंग

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

कतर के आंतरिक मंत्रालय और सरकारी कंपनी QatarEnergy ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अंदरूनी धमाका था, जो प्लांट के कामकाज शुरू करने के दौरान हुई किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। शुरुआत में घायलों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन जांच के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 54 हो गया है।

बचाव कार्य और सुरक्षा अपडेट

धमाके के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप और सिविल डिफेंस की टीमें उन 18 लोगों को खोजने में जुटी हैं जो अब तक लापता हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि वहां से किसी भी तरह की खतरनाक गैस या मटेरियल लीक नहीं हुआ है, इसलिए आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

ईरानी हमलों के बाद शुरू हुआ था काम

यह हादसा Barzan गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ। इस प्लांट को मार्च 2026 में ईरानी ड्रोन हमलों के कारण बंद करना पड़ा था। अब जब वर्कर्स प्लांट को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे थे, तब यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यह प्लांट हर दिन करीब 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस सप्लाई करता है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजली बनाने और पानी के प्लांट चलाने के लिए किया जाता है। फिलहाल स्थानीय जांच अधिकारी इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि धमाका असल में कैसे हुआ।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.