Strait of Hormuz के पास कतर के एक गैस टैंकर को निशाना बनाया गया है. इस घटना के बाद कतर सरकार ने सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. इस हमले से समुद्री रास्तों और दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Akhbar24 Saudi की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते Strait of Hormuz के पास हुई. यहाँ कतर के गैस टैंकर को टारगेट किया गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

कतर सरकार ने इस मामले में ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. दोहा ने ईरान से मांग की है कि वह ऐसी हरकतों को तुरंत बंद करे जिससे समुद्री जहाजों के आने-जाने और नेविगेशन में खतरा पैदा हो.

कतर का कहना है कि ईरान की इन गतिविधियों से न केवल जहाजों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि पूरी दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई और उसकी स्थिरता पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com