कतर के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने समुद्री जहाजों के संचालन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अब रविवार से सभी तरह के समुद्री जहाजों और नावों के आने-जाने की अनुमति होगी. यह सुविधा स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इससे समुद्री व्यापार और आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी.

रविवार से क्या समय रहेगा और किसे अनुमति मिली है?

मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक समुद्री रास्ता खुला रहेगा. इस बार की खास बात यह है कि यह नियम सभी प्रकार के समुद्री जहाजों और नावों के लिए लागू होगा. इससे पहले यह सुविधा केवल कुछ सीमित जहाजों के लिए ही थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है.

जहाजों के लिए क्या जरूरी नियम तय किए गए हैं?

समुद्र में जाने वाले सभी जहाजों को मंत्रालय द्वारा तय किए गए इन कड़े नियमों का पालन करना होगा:

  • जहाज पूरी तरह सुरक्षित और चलने लायक होने चाहिए.
  • Automatic Identification System (AIS) का पूरे सफर के दौरान चालू रहना जरूरी है.
  • संपर्क बनाए रखने के लिए VHF चैनल 16 रेडियो डिवाइस साथ रखना होगा.
  • समुद्री जहाजों के कानून और सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है.
  • नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा.

इससे पहले क्या नियम लागू थे?

कतर के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने इससे पहले 30 मार्च 2026 को समुद्री आवाजाही धीरे-धीरे शुरू करने का ऐलान किया था. उस समय यह अनुमति केवल उन जहाजों को मिली थी जिनके पास मछली पकड़ने का लाइसेंस था. अब रविवार से यह नियम सभी प्रकार के समुद्री जहाजों के लिए लागू हो जाएगा.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com