पूरी खबर एक नजर,

  • कतर में रेस्टोरेंट में नया नियम
  • मंत्रालय ने किया ट्वीट

रेस्टोरेंट में मिनिमम ऑर्डर अमाउंट पर पाबंदी

Qatar में रेस्टोरेंट में मिनिमम ऑर्डर अमाउंट पर पाबंदी लगा दिया गया है। Ministry of Commerce & Industry ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि रेस्टोरेंट में मिनिमम ऑर्डर अमाउंट पर पाबंदी लगा दिया गया है।

ग्राहकों को मिली छूट

बताते चलें कि मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के नियम के कारण ग्राहकों को जरूरत से ज्यादा ऑर्डर देना पड़ जाता है। इसके अलावा जो वह ऑर्डर नहीं देना चाहते हैं वह भी उन्हें ऑर्डर देना पड़ता है। इसलिए मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि ग्राहकों को इस बात की सुविधा होगी कि वह कितना ऑर्डर देना चाहते हैं।

अब ग्राहकों को छूट होगी कि वह अपने मुताबिक ऑर्डर दे सकते हैं। अब उन्हें मिनिमम ऑर्डर अमाउंट की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।