सभी को धार्मिक मूल्यों, संस्कृति और सभ्यता का सम्मान करना चाहिए

क़तर Ministry of Commerce and Industry ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सभी को धार्मिक मूल्यों, संस्कृति और सभ्यता का सम्मान करना चाहिए। ऐसी किसी भी वस्तु या कार्य से इस्लामिक मूल्यों, सामाजिक नैतिकता, संस्कृति और सभ्यता को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए।

प्रतिष्ठानों के लिए इस बाबत चेतावनी जारी

बताते चलें कि मंत्रालय ने सभी प्रतिष्ठानों के लिए इस बाबत एक तरह की चेतावनी दी है। कहा गया है कि मार्केट में ऐसी किसी भी वस्तु की बिक्री नहीं करनी है जिसपर किसी तरह का निशान या स्लोगन हो को इस्लामिक मूल्यों को ठेस पहुंचाता हो।

लगाया जाएगा जुर्माना

ऐसा कोई फोटो, वीडियो आदि भी पब्लिश नहीं करना है जो पब्लिक मोरल के खिलाफ हो। अगर किसी प्रतिष्ठान को इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और QR 1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।