कामगारों के लिए नौकरी की घोषणा

QATAR में भारतीय दूतावास ने कामगारों के लिए नौकरी की घोषणा की है। दोहा में भारतीय दूतावास में लोकल क्लर्क के लिए परमानेंट नौकरी की घोषणा की गई है। अपनी योग्यता के आधार पर जॉब के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

कितनी होगी सैलरी?

आवेदक को इस पद के लिए चुने जाने के बाद 5550 QR समेत सभी तरह की सुवधाएं दी जाएंगी।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

कर्मचारी को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अरबी भाषा में डिप्लोमा, बैचलर या मास्टर डिग्री होना चाहिए।

कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज होना चाहिए।

English और अरबी भाषा में लिखित या मौखिक तौर पर ज्ञान होना चाहिए।

English और अरबी भाषा में ट्रांसलेशन अच्छी तरह आनी चाहिए।

क्या होनी चाहिए उम्र?

आवेदक की उम्र 30 नवंबर 2022, के आधार पर 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कहां और कैसे करना है आवेदन?

आवेदक के पास वैध कतर रेसिडेंट परमिट होनी चाहिए। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र indembdh@gmail.com पर भेज सकते हैं।