यातायात नियमों को लेकर चेतावनी जारी 

आंतरिक मंत्रालय के द्वारा यातायात नियमों को लेकर फिर से चेतावनी दी गई है। कई ऐसे लोगों का पता चलता है जो अवैध तरीके से वाहन को चला रहे हैं या नियम को तोड़ रहे हैं। इन्हीं लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। एक बार फिर से इसी तरह का मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार 29 फरवरी को मंत्रालय ने इस बाबत सर्कुलर जारी किया था जिसके अनुसार एक आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह गलत लेन में वाहन चला रहा था। इस कारण कई तरह के हादसे हो सकते हैं।

गलत लेन में न चलाएं वाहन

सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह गलत लेन में वाहन न चलाएं। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। नियमों का उल्लंघन आपके साथ साथ दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। सड़क पर निकलने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि किसी तरह का नियम का उल्लंघन न हो।