अब कतर ने भारतीय कंपनी पर लगाया 239 करोड़ का जुर्माना. दुबारा भारत के साथ कतर का मचा हंगामा

Lov Singh18 November 20231 min read2 viewsIndia

कतर ने हाल ही में भारत के साथ बड़े चर्चा का विषय रहा है. भारतीय मूल के लोगों को जासूसी के आरोप में कतर ने अपने देश में सजा सुनाया जिसके बाद देशभर में कतर को लेकर हंगामा मचा.

अभी कतर ने भारतीय कंपनी के ऊपर लगभग 2३९ करोड़ का जुर्माना लगा दिया है. इसका सीधा असर सोमवार को खुलने वाले बाजार पर भी दिख सकता है.

भारतीय निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) पर कतर के आयकर अधिकारियों ने कंपनी के आय और विभाग के आकलन में कथित भिन्नता के लिए दो जुर्माने लगाए हैं। यह जुर्माने 111.31 करोड़ और 127.64 करोड़ रुपये के हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एलएंडटी ने इसके खिलाफ एक अपील दायर की है और वह कहते हैं कि इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। खाड़ी क्षेत्र एलएंडटी के लिए एक प्रमुख बाजार है और इसके ऑर्डर में उसका योगदान भी बड़ा है।

 

अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सोमवार के बाजार खुलने के साथ हैं कंपनी के शेयर पर निवेशकों की क्या प्रतिक्रिया आती है.

Share:

Comments

Leave a comment