आसान बनाया जा रहा है यात्रा को

QATAR से सऊदी यात्रा को और आसान बनाया जा रहा है। Qatar Airways सऊदी में अपने नेटवर्क में विस्तार देने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार दो नए गेटवे AlUla और Tabuk में सेवाओं को लॉन्च किया जायेगा। AlUla, Tabuk और Yanbu के लिए विमानों की सेवा शुरू की जाएगी।

कब से शुरू हो रही है सेवा?

बताते चलें कि यह सेवा AlUla के लिए October 29, 2023 से शुरू होने वाली है। Yanbu के लिए December 6, 2023, और Tabuk के लिए December 14, 2023 से विमानों की से शुरू की जाएगी।

Doha और AlUla के बीच दो साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जायेगा। शनिवार को दोहा से QR1202 8.05am में प्रस्थान करेगी और AlUla में 10.45am में लैंड करेगी। QR1203 AlUla से 11.45am में प्रस्थान करेगी और दोहा में 1.55pm में लैंड करेगी। वहीं गुरुवार को Flight दोहा से 7.30am में प्रस्थान करेगी और AlUla 12.15pm से रिटर्न होगी।

Qatar Airways मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को Yanbu के लिए विमान का संचालन करेगा। मंगलवार, बुधवार और शनिवार को Tabuk के लिए विमानों का संचालन किया जायेगा।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment