Qatar में मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Ministry of Interior ने सभी लोगों को अपने घरों के अंदर रहने का सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और मोबाइल ब्रॉडकास्ट के जरिए लोगों तक सूचना पहुंचाई गई है। वहां रहने वाले भारतीयों को भी इन नियमों का पालन करना जरूरी है और बिना वजह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

ℹ: कुवैत सेना ने हवा में ही उड़ाए 212 मिसाइल और 394 ड्रोन, ईरान के हमलों के बीच सेना हाई अलर्ट पर

घर से बाहर निकलने पर लगी रोक

सरकार ने साफ कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। लोगों को खिड़कियों और शीशों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अगर घर में सुरक्षित कमरा या बेसमेंट है, तो वहां रहना ज्यादा बेहतर बताया गया है। सुरक्षा को लेकर 999 नंबर पर सिर्फ बहुत जरूरी आपातकालीन स्थिति में ही कॉल करने को कहा गया है। इसके अलावा, किसी भी घटना का वीडियो बनाने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से सख्त मना किया गया है। एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने के कारण गिरफ्तार भी किया गया है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Ministry of Commerce ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे सामान की कीमतें न बढ़ाएं और जमाखोरी न करें। अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो उसे 10 लाख रियाल तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही एक साल तक की जेल भी हो सकती है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि जिनके वीजा खत्म हो रहे थे, उन्हें बिना किसी फीस के और बिना ऑफिस गए एक महीने का ऑटोमेटिक एक्सटेंशन दिया गया है। Qatar Airways की उड़ाने भी फिलहाल बंद हैं, इसलिए यात्रा से पहले जानकारी जरूर ले लें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.