वाहन चालकों के लिए अलर्ट

QATAR में अगर ड्राइवर की नौकरी पर जा रहे हैं तो आपके लिए अलर्ट है। वाहन चालकों को सभी तरह के यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अगर कोई वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। एक इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें यातायात पुलिस के द्वारा सभी के लिए अलर्ट जैसा है।

ट्विटर से जारी किया अलर्ट

दरअसल, General Directorate of Traffic ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की घोषणा की है कि बिना नंबर प्लेट के ड्राइव करने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा है। 25 February 2023 को यह अलर्ट जारी किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

बताया गया है कि इन वाहनों को Salwa Road पर जब्त किया गया है। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना नियमों के उल्लंघन है। अगर कोई ऐसा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। मंत्रालय ने सभी से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें।