कामगारों के आग्रह, कंप्लेन और उल्लंघन की मासिक लिस्ट जारी

Qatar श्रम मंत्रालय ने कामगारों के आग्रह, कंप्लेन और उल्लंघन की मासिक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में August 2022 की जानकारी दी गई है। 117 घरेलू कामगारों ने कंप्लेन की थी जिसमें 96 को सुलझाया गया, 11 की जांच पड़ताल चल रही है और 10 को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

इतने लोगों को हुआ फायदा

बताते चलें कि रिक्रूटमेंट के लिए 9,945 आवेदन आए थे जिनमे 5,489 को एक्सेप्ट किया गया है। Wage Protection के खिलाफ 910 उल्लंघन दर्ज किया गया है।

वहीं कामगारों को गर्मी से बचाने वाले कानून को लेकर 4,602 प्रतिष्ठानों की जांच की गई और 120 को दोषी पाया गया। ऑक्यूपेशन चेंज के लिए 5,832 आवेदन मिले थे जिनमे से 4,875 स्वीकार किए गए हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।