कामगारों का वीडियो तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कामगारों को अपनी तनख्वाह को लेकर डिमांड करते हुए देखा जा सकता है। बहुत सारी प्राइवेट कंपनियां जिन्होंने समय पर कामगारों को पैसा नहीं दिया है उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। यह वीडियो C-Ring रोड का है और 14 August 2022 को ट्विटर पर शेयर किया गया था।

मंत्रालय ने कहा होगी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार अब श्रम मंत्रालय अब सामने आकर इस मामले को संभाल रहा है। श्रम मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी हालत में Wages Protection System (WPS) का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सुनिश्चित करता है कि कामगारों को समय पर तनख्वाह मिले।

श्रम मंत्रालय ने कहा है कि इस मामले में आरोपी प्रतिष्ठानों के खिलाफ जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे और कामगारों को इंसाफ जरूर दिया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।