QATAR के दोहा से आए एक भारतीय युवक को चेन्नई एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार, करोड़ों का अवैध प्रोडक्ट बरामद

Satyam Kumari26 April 20241 min read0 viewsIndia

कतर के दोहा से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार

चेन्नई एयरपोर्ट के कस्टमर अधिकारियों के द्वारा कतर के दोहा से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास करोड़ों रुपए का अवैध प्रोडक्ट बरामद किया गया है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी के पास 1kg cocaine बना मत किया गया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 10 करोड़ कीमत है।

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि मंगलवार को आरोपी को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भारतीय नागरिक है जो कि राजस्थान का रहने वाला है।

आरोपी अपनी लगेज में बड़े ही शातिर तरीके से तस्करी की कोशिश कर रहा था

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी के बारे में Directorate of Revenue Intelligence (DRI) से जानकारी मिली थी और उसने बड़ी ही शातिर तरीके से cocaine को अपने लगेज में छुपा रखा था। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तुरंत आरोपी को पकड़ लेते हैं। सुरक्षा अधिकारी नई तकनीक से लैस होते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment