Qatar में प्रवासियों के लिए ग्रेस पीरियड की घोषणा, 9 फरवरी से अगले तीन महीने तक करें Exit

Satyam Kumari9 February 20251 min read0 viewsQatar

कतर में प्रवासियों के entry, exit, और residence वीजा से संबंधित नियमों को लेकर अपडेट जारी किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा ग्रेस पीरियड की घोषणा की गई है जिसकी मदद से वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को डिपार्ट किया जाएगा।

ओवरस्टे करने वाले प्रवासियों को मिलेगी सुविधाएं

कहा गया है कि यह नियम उन लोगों पर लागू होगा जिन्होंने रेजिडेंसी वीजा नियमों का उल्लंघन किया है या फिर जिन्होंने अपने वीजा पर ओवरस्टे किया है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा 8 फरवरी 2025 को इस बात की जानकारी दी गई है।

कब से शुरू हो रहा है वीजा का ग्रेस पीरियड?

बताया गया है कि ग्रेस पीरियड रविवार, 9 फरवरी 2025 से शुरू होगा और आगे तीन महीने के लिए लागू होगा। मंत्रालय ने कहा है कि तय किए गए इसी टाइम लिमिट में प्रवासियों को प्रस्थान कर लेना चाहिए। इसके लिए प्रवासियों को Hamad International Airport या फिर Search and Follow-up Deparment में 1pm से लेकर 9pm तक पहुंच सकते हैं। वीजा उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को इसका लाभ लेकर एक्जिट कर लेना चाहिए।

 

Share:

Comments

Leave a comment