QATAR से आई Flight लैंडिंग के दौरान सऊदी Airport पर फिसली, एयरलाइन ने जारी किया बयान

Satyam Kumari30 April 20241 min read0 viewsQatar

फिसल गई फ्लाईट

दोहा से आने वाली एक फ्लाईट के रियाद के King Khalid International Airport पर फिसलने की खबर सामने आई है। रविवार की पूजा घटना सामने आई है जिसमें एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा बयान जारी कर कहा गया है कि राहत की बात यह रही कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है।

बताते चलें कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और एयरपोर्ट मैनेजमेंट के द्वारा सभी का स्वास्थ्य चेक किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया गया है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।

यह हादसा 7:34 pm में हुआ

बताया गया है कि यह हादसा रविवार 28 अप्रैल को 7:34 pm में हुआ था। Flynas flight No. XY 224 लैंडिंग के दौरान फिसल गया और फिर जाकर रुका। फ्लाईट Runway Safety Area से गुजरते हुए बिना किसी नुकसान के आगे जा रुका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment