सऊदी में प्रवासियों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। Ministry of Human Resources and Social Development के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं देने वाले सभी प्रतिष्ठानों को अपडेट दिया गया है। Qiwa platform की मदद से कर्मचारियों को सैलरी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए शुरू की गई नई सुविधा

बताते चलें कि Qiwa platform की मदद से प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। अब इसी प्लेटफार्म की मदद से कर्मचारियों को सैलरी सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा जिसमें उनके मौजूदा नौकरी की जानकारी होगी। इसके साथ ही इसमें यह सुविधा दी गई है कि अगर नियोक्ता को पिछली नौकरी के बारे में किसी तरह की जानकारी चाहिए तो इस प्लेटफार्म की मदद से अपने अकाउंट के जरिए एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।

यह सेवाएं प्रदान की जाएंगी निशुल्क

इस बात की जानकारी दी गई है कि कर्मचारियों को यह सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी इसके बदले में किसी तरह का कोई रकम या शर्त नहीं तय किया गया है। Qiwa Individuals account में लॉगिन कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>