बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए दो सप्ताह के लिए quarantine आवश्यक

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने विश्वभर में Omicron variant के बढ़ते मामले को लेकर एक अहम फैसला लिया है जिससे लोगों की सुरक्षा की जा सके। नेपाल ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए दो सप्ताह के लिए quarantine आवश्यक कर दिया है। यह नियम करीब 67 देशों पर लागू किया गया है जिनमे ज्यादातर यूरोपियन और अफ्रीकन देश शामिल हैं।

67 देशों में ज्यादातर यूरोपियन और अफ्रीकन देश शामिल

बताते चलें कि इन देशों की लिस्ट में Germany, Italy, the United Kingdom, Canada, और United States भी शामिल है। इन 67 देशों से आने वाले यात्रियों को 7 दिन अपने खर्च पर Hotel Quarantine में रहना होगा। Covid-19 आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव टेस्ट आने पर आगे भी 7 दिन home quarantine में रहने की सलाह दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।