बिहार में इश्क का एक अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है. यहां एक शख्स ससुराल आने-जाने के क्रम में अपनी ही सास को दिल दे बैठा और ऐसा दिल दे बैठा कि जब लोगों को पता चला तो बात काफी आगे तक जा चुकी थी.

अजब प्रेम की गजब कहानी का ये मामला जमुई जिला से जुड़ा है. जिले के नगर थाना इलाके एक गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका यानी चचेरी सास से मिलने गये इस प्रेमी दामाद को ग्रामीणों ने पकड़ लिया फिर क्या था लोगों ने उसकी जबर्दस्त धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया.

प्यार के चक्कर में ग्रामीणों की पिटाई से घायल प्रेमी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक का कहना है कि वह तीन साल से अपनी चचेरी सास से प्यार करता है. चचेरी सास भी उसे बेहद प्यार करती थी, लेकिन दूसरे युवक के साथ प्यार में पड़ जाने के कारण अब वह इससे मिलना छोड़ दी थी जिस कारण वह रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका चचेरी साथ से मिलने पहुंचा था. युवक का आरोप है कि चचेरी सास ने शोर मचाकर गांव वालों से पकड़वा दिया. युवक का कहना है कि वह है अपनी चचेरी सास के प्यार में पागल हो चुका है.

दरअसल ग्रामीणों की मारपीट से घायल चंदन गोस्वामी नाम का यह युवक बांका जिले के धोरैया का रहने वाला है, जिसकी शादी जमुई जिले के हरनाहा गांव के काजल से हुई थी. ससुराल आने के दौरान लूडो खेलने और बातचीत करते हुए वो अपनी ही उम्र की विधवा चचेरी सास विधवा सविता देवी को दिल दे बैठा था, और उससे बेहद प्यार करने लगा था. चंदन के अनुसार प्रेमिका चचेरी सास और चंदन के दो-दो बच्चे भी हैं।

सदर अस्पताल में आए चंदन गोस्वामी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका चचेरी सास से शादी भी कर चुका है. वह घूमने के लिए कई बार दूसरे शहर भी गए हैं. अचानक कुछ दिन पहले से वह बातचीत करना बंद कर दी थी, फिर काफी जद्दोजहद करने के बाद बुधवार की रात सविता ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जहां शोर कर गांव वालों को बुला लिया और फिर मुझ पर आरोप लगाई, फिर गांव वालों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया.

युवक का कहना है कि उसका चचेरी सास के साथ प्रेम -प्रसंग है और ये बात उसकी पत्नी भी जानती है जिसको लेकर वह कई बार झगड़ा भी की है लेकिन अपनी चचेरी सास के प्यार में वह आपा खो चुका है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि एक युवक को ग्रामीणों ने छेड़खानी का आरोप लगा पकड़ कर रखा था जिसकी पिटाई भी की गई है. युवक का इलाज सदर अस्पताल में हुआ है. युवक ने अपनी चचेरी सास के साथ प्रेम प्रसंग की बात बतायी है. मामले की जांच की जा रही है.

GulfHindi Desk

Serving Arab, India Live News Updates since 2018. You can share your feedback, requests on gulfhindi@gulfhindi.com